Tuesday 29 March 2016

पटियाला टू चंडीगढ़ रिटर्न यात्रा

चंडीगढ़ से पटियाला पहुंचना तो फिर आसान था मुश्किल था तो वापिस चंडीगढ़ जाना | अगले ही दिन रविवार 27 मार्च को वापिस जाना मज़बूरी थी क्योंकि सोमवार से कॉलेज शुरू था | रविवार को सुबह 10  बजे उठा और करीब 2:30  बजे तक वापिस जाने की हिम्मत जुटा पाया | भरी दोपहर में चलना शुरू किया | सबसे पहले तो एक साइकिल वाले के पास रुक के साइकिल के टायर की एलाइनमेंट ठीक करवाई | उस समय तो मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था की 6  बजे तक पहुँच जाऊंगा तो इंडिया ऑस्ट्रेलिया का मैच देख लूंगा | 


पटियाला से सिरहिंद रोड़ पकड़ ली | सूर्यदेव प्रचण्ड थे और मैँ भी जोश से भरा हुआ | पटियाला से सिरहिंद लगभग 30 KM है  और यह दूरी मैंने कब तय कर ली पता ही नहीं चला | सिरहिंद पहुँच कर थोड़ी देर रेस्ट की | विश्राम करने के बाद फतेहगढ़ साहिब की ओर हो लिया  | मैँ फिर से SH  12A  पे पहुँच चुका था |
इंडिया ऑस्ट्रेलिया का मैच होने के कारण ट्रैफिक जबरदस्त था | बम्पर टू बम्पर गाड़ियां अक्सर रुक रुक के चल रहीं थीं | इस ट्रैफिक में साइकिल के लिए कोई जगह नहीं थी | साइकिल सवार तो जैसे सड़क के समाज का हरिजन है  |
 सुरक्षा के लिए मैंने साइकिल साइड में बने कच्चे रास्ते पे ही चलाना सही समझा | कच्चे रास्ते पर चलते हुए मैं ट्रैफिक में फसी गाड़ियों से आगे निकल आया था | जाम की शुरुआत में पहुंचा तो पता चला 7-8  गाड़ियां एक दूसरे में जा टकराईं थीं और उनके मालिक झगड़ रहे थे जैसे सुनील शेट्टी अदालत में अपनी बेगुनाही का सबूत पेश कर रहा हो |
थोड़ी दूर चलने के बाद एक जूस वाले के पास रुका और हमेशा की तरह एक जग आर्डर कर दिया | जूस पीने के बाद फिर से धुप से लड़ने के लिए मैं तैयार था | झंजेहडी पहुँचने तक फिर से जाम लग गया था | 
भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने बहुत से खेल प्रेमी कार से मुझे ऐसे देख रहे थे जैसे मैंने विराट कोहली का अपहरण कर लिया हो | पता नहीं लोग गाड़ी में बैठते ही अपना फ़र्ज़ क्यों भूल जाते हैं, चिप्स के खाली पैकेट्स, खाली बोतलें सड़क पे ऐसे फेंकते हैं जैसे विकेट्स पे थ्रो मार रहे हों |
लांडरां पहुँच कर मैं चंडीगढ़ की ओर चल पड़ा और ट्रैफिक मोहाली स्टेडियम की तरफ | 
लगभग 5:30 बजे चंडीगढ़ सेक्टर 43 पहुंचा | 2 पैकेट दूध पी कर यात्रा समाप्त की गई |   

    



इस यात्रा का पिछला भाग यहाँ पढ़ें

No comments:

Post a Comment